अधौरा: अधौरा थाना के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक चालक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Apr 12, 2025 अधौरा थाना के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। चंदौली जिला के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसैड़ा गांव के समसुद्दीन अली के 19 वर्षीय पुत्र समा अली बताया गया है। परिजनों ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से अधौरा थाना क्षेत्र के लेवा गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहा था।