बड़वानी जिले में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब सामाजिक संगठनों का बड़ा समर्थन मिला है। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बड़वानी और मानवाधिकार सुरक्षा संघ जिला बड़वानी ने एकजुट होकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रांतीय सचिव एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय कुमार जैन सहित मोहन पाटिल, मन्नालाल पगारे, तुलसीराम कौशल और कई वरिष्ठ पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द निराकरण की मांग की है।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल सादिक चंदेरी और महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सोनी का भी इस अभियान में अनुकरणीय योगदान रहा। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews