झाझा: मछिन्दरा गांव में एक परिवार के चार सदस्यों के साथ गांव के कुछ लोगों ने की मारपीट, किया घायल
Jhajha, Jamui | Nov 3, 2024 मछिन्दरा गांव में मामूली बात को लेकर शनिवार की शाम 7 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पहचान बबिता देवी, उसकी बहन प्रेमलता कुमारी, बेटा इशु कुमार, विशाल कुमार के रूप में हुई है। घायल बबिता देवी ने बताया कि धर्म पासवान सहित कुल 4 लोगों ने लाठी, लोहे के रॉड से मारपीट किया है