29 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति मनोज यादव को गोली लगी है, उन्हें बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक लोडेड पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।