बिंदकी: मऊदेव चौराहे के समीप मामूली कहासुनी में दो लोगों के साथ मारपीट कर किया गया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊदेव चौराहे के समीप शनिवार की देर रात को मामूली कहासुनी में सुरेश सिंह उम्र 55 वर्ष तथा भगवान शरण वर्मा उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी शुक्लनपुर थाना जाफरगंज के साथ मारपीट कर घायल किया गया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार तथा रविवार की मध्य रात 1:00 बजे दोनों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया।