गोरखपुर: बेनीगंज स्थित चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया
बी०एड्० विभाग चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर के छात्राध्यापिकाओं द्वारा आज शैक्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिषेक कुमार पाण्डेय उपनिदेशक एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर द्वारा फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं का हौसला बुलंद किया।