गोरखपुर: जिला अस्पताल के ऑर्थो विभाग के बेड नंबर 36 पर भर्ती मरीज का हुआ ऑपरेशन, पब्लिक एप की खबर का असर
11 दिसंबर को पब्लिक एप पर जिला अस्पताल के अर्थों विभाग में भर्ती बेड नंबर 36 पर भर्ती बुजुर्ग के ऑपरेशन ना होने की खबर को चलाया गया था। बुजुर्ग ने बताया था कि पैसे के अभाव में उनका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। इस खबर के चलने के बाद अब बुजुर्ग का ऑपरेशन हो चुका है। मंगलवार की दोपहर में बुजुर्ग से बात की गई उन्होंने अपने ऑपरेशन होने के बाद संतुष्टि जताई।