गोरखपुर: सूरजकुंड के कल्याण मंडपम में काम की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार का पेमेंट रोकने का दिया निर्देश
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेंगरवाल ने सूरजकुंड में बंद है कल्याण मंडपम का सोमवार को निरीक्षण किया था। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार के पेमेंट को रोकने का निर्देश दिया था। मंगलवार को इस पर अमली जामा पहना हुए उन्होंने मुख्य अभियंता को स्पष्ट निर्देश जारी किया और कहां की काम में सुधार लाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया जाए।