गोरखपुर: हरि ओम नगर तिराहे से राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला के तहत निकला मशाल जुलूस
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में विगत 15 वर्षों से शौर्यता, वीरता को समेटे परंपरागत ढंग से निकाली जाने वाली यह मशाल यात्रा हरिओम नगर तिराहे पर स्थित पंडित बिस्मिल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के पश्चात यह जुलूस काली मंदिर स्थित चौराहे पर सभा में तब्दील हो गई।