दुःखद घटना: कर्णप्रयाग में थराली अस्पताल से रेफर की गई गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही और समय पर रेफर न करने का आरोप लगाया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक जांच और प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Karnprayag #Tharali #UttarakhandNews #BreakingNews