टीकमगढ़: बनेरा गांव के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बनेरा गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम बाबू निवासी भैंसा उगड़ गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था रास्ते में बनेरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।