लूनकरनसर: अर्जनसर के पास नहर किनारे तस्कर और खरीददार को सौदा करते गिरफ्तार, डोडा पोस्त और कार की पुलिस ने की जब्ती
महाजन पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को एक कार से 46.2 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान अरजनसर के पास नहर किनारे एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से थैलों में भरा 46.2 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।