लूनकरनसर: 11 एमजीडी कांकडवाला स्थित खेत में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, पुलिस मौके पर पहुंची
लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कांकड़वाला की रोही स्थित खेत में पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिला है। 11 एमजीडी कांकड़वाला निवासी गांधी कुमार बिश्नोई के खेत में यह गुब्बारा मिला। गुब्बारे की सूचना गांधी कुमार बिश्नोई ने टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह को दी और महिपाल सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।