शेखपुरा: विमान गांव में मवेशी के चापेट में आने से वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
विमान गांव में मवेशी के चापेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल महिला की पहचान विमान गांव निवासी मुनिलाल चौहान पत्नी चनेरकी देवी के रूप में किया गया। इस संबंध में बताया गया कि वृद्ध महिला मवेशी को खेत की तरफ ले जा रही थी, तभी मवेशी अचानक वृद्ध महिला को धक्का दे दिया।