Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

किसान ने कलेक्टर से वीडियो में लगाई गुहार...! #news #news #latestnews #truescoopnews #topnews

Damoh, Damoh | Mar 20, 2026

MORE NEWS

आकांक्षी जिला कार्यक्रम
==
सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करें, कोताही ना बरतें - संयुक्त सचिव श्री कुमार
==
नीति आयोग संयुक्त सचिव ने ली समीक्षा बैठक, दिए अहृम दिशा-निर्देश
==
 डेटा के आधार पर नीति तैयार होती है, डेटा से ही नीति आयोग में निर्णय लिये जाते हैं, सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इसमें कोताही ना बरतें। इस आशय के निर्देश आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (CPO), अजीत कुमार ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा सभी विभाग डेटा क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहे।

स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा में डेटा गुणवत्ता पर सख्ती

 महिला एवं बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार ने नीति आयोग में शामिल स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों की तुलना वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त उपलब्धियों से की गई, जिसमें विशेष रूप से लिंगानुपात, संस्थागत प्रसव, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान संकेतकों के आंकड़ों में अपेक्षित साम्य नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। संयुक्त सचिव श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए डेटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, कार्य-दायित्वों के प्रति गंभीर रहकर इसमें अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। 

एनीमिया प्रबंधन के परिणामों का माँगा विश्लेषण

 समीक्षा के दौरान एनीमिया संबंधी आंकड़ों का भी गहन विश्लेषण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि एनीमिया चिन्हित गर्भवती महिलाओं में गंभीर (Severe) एनीमिया से मध्यम (Moderate) एवं हल्के (Mild) एनीमिया श्रेणी में आए मामलों का पृथक विवरण एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया जाए, ताकि उपचार एवं इस संबंध में की गई गतिविधियां की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके।

 उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के डाटा पर समीक्षा करते हुए कहा आगामी बैठक में डाटा गुणवता पूर्ण रहे, सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। संयुक्त सचिव ने कहा सभी अधिकारी मेहनत और गंभीरता से काम करें। क्वालिटी डेटा पर विशेष ध्यान दें और फील्ड पर भी अच्छा काम सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान आगनंबाडी केन्द्रों के अपडेशन के लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा गया इसमें समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 
#Damoh

आकांक्षी जिला कार्यक्रम == सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करें, कोताही ना बरतें - संयुक्त सचिव श्री कुमार == नीति आयोग संयुक्त सचिव ने ली समीक्षा बैठक, दिए अहृम दिशा-निर्देश == डेटा के आधार पर नीति तैयार होती है, डेटा से ही नीति आयोग में निर्णय लिये जाते हैं, सभी विभाग सटीक डेटा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इसमें कोताही ना बरतें। इस आशय के निर्देश आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (CPO), अजीत कुमार ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा सभी विभाग डेटा क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, सी.ई.ओ. जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा में डेटा गुणवत्ता पर सख्ती महिला एवं बाल विकास भारत सरकार मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार ने नीति आयोग में शामिल स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों की तुलना वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त उपलब्धियों से की गई, जिसमें विशेष रूप से लिंगानुपात, संस्थागत प्रसव, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान संकेतकों के आंकड़ों में अपेक्षित साम्य नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। संयुक्त सचिव श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए डेटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, कार्य-दायित्वों के प्रति गंभीर रहकर इसमें अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। एनीमिया प्रबंधन के परिणामों का माँगा विश्लेषण समीक्षा के दौरान एनीमिया संबंधी आंकड़ों का भी गहन विश्लेषण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि एनीमिया चिन्हित गर्भवती महिलाओं में गंभीर (Severe) एनीमिया से मध्यम (Moderate) एवं हल्के (Mild) एनीमिया श्रेणी में आए मामलों का पृथक विवरण एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया जाए, ताकि उपचार एवं इस संबंध में की गई गतिविधियां की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के डाटा पर समीक्षा करते हुए कहा आगामी बैठक में डाटा गुणवता पूर्ण रहे, सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। संयुक्त सचिव ने कहा सभी अधिकारी मेहनत और गंभीरता से काम करें। क्वालिटी डेटा पर विशेष ध्यान दें और फील्ड पर भी अच्छा काम सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान आगनंबाडी केन्द्रों के अपडेशन के लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा गया इसमें समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध-राज्यमंत्री श्री लोधी
==
राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनी समस्याए
==
 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज जबेरा के नोहटा कार्यालय में विधानसभा एवं अन्य क्षेत्रों से पधारे क्षेत्रवासियों से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना।
 उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के कहा गया।
#Damoh

जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध-राज्यमंत्री श्री लोधी == राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनी समस्याए == प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज जबेरा के नोहटा कार्यालय में विधानसभा एवं अन्य क्षेत्रों से पधारे क्षेत्रवासियों से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के कहा गया। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घायलों को जिला अस्पताल कराया गया रेफर 

दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 2 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक मदद के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घायलों को जिला अस्पताल कराया गया रेफर दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 2 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक मदद के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Damoh, Damoh | Jun 25, 2026

04 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए दी गई समयावधि में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। पत्र में कहा गया हैं समय पर जबाव न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे...

04 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए दी गई समयावधि में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। पत्र में कहा गया हैं समय पर जबाव न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे...

Damoh, Damoh | Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, 32 की मौत; हजारों के मलबे में दबे होने की आशंका, दुनिया की नजरें राहत कार्य पर

काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप आने के महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी काराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप से कई राज्यों में भारी तबाही हुई है तथा दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं।

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम मृतक संख्या कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। USGS के प्रारंभिक आकलन में हजारों मौतों की आशंका जताई गई है, लेकिन 10 हजार मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

काराकास, ला गुआइरा, अरागुआ और काराबोबो राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है तथा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। सेना, आपदा प्रबंधन बल और स्वास्थ्यकर्मी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं। अब तक 20 से अधिक आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। अमेरिका सहित कई देशों ने खोज एवं बचाव दल तथा मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है।

भूकंप के बाद हजारों लोग खुले मैदानों और सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और पूरी दुनिया की निगाहें अब वेनेजुएला में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं।

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, 32 की मौत; हजारों के मलबे में दबे होने की आशंका, दुनिया की नजरें राहत कार्य पर काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप आने के महज 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी काराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप से कई राज्यों में भारी तबाही हुई है तथा दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं। वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम मृतक संख्या कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। USGS के प्रारंभिक आकलन में हजारों मौतों की आशंका जताई गई है, लेकिन 10 हजार मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। काराकास, ला गुआइरा, अरागुआ और काराबोबो राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है तथा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। सेना, आपदा प्रबंधन बल और स्वास्थ्यकर्मी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं। अब तक 20 से अधिक आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। अमेरिका सहित कई देशों ने खोज एवं बचाव दल तथा मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है। भूकंप के बाद हजारों लोग खुले मैदानों और सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और पूरी दुनिया की निगाहें अब वेनेजुएला में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं।

Damoh, Damoh | Jun 25, 2026