नारायणपुर: विसर्जन के दौरान डूबे पूर्व विधायक के भतीजे की मौत
परबत्ता गांव में भागवत कथा के विसर्जन के दौरान मंगलवार को 18 वर्षीय शुभम कुमार गहरे पानी में डूब गया। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। शुभम पूर्व विधायक गोपाल मंडल के भतीजे और अनिल मंडल का पुत्र था। गोपाल मंडल ने बताया कि विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से शुभम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद गोपाल मंडल नवगछिया अन