पूरनपुर: आदेश के बाद भी तहसील की जमीन पर निर्माण जारी, चेंबरों में जाल लगाकर किया जा रहा बंद, कब्जे को लेकर उठ रहे सवाल
पूरनपुर। तहसील परिसर की राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण रोकने के प्रशासनिक आदेश के बावजूद निर्माण की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रभारी अधिकारी नजारत पीएल मौर्य ने 22 सितंबर को राजस्व भूमि से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बावजूद तहसील परिसर में चेंबर निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ है।