धनौरा: गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में आतिशबाजी की दुकान लगाने को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस
सोमवार देर रात 12.03 पर रमाबाई डिग्री कॉलेज में आतिशबाजी की दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वहां मौजूद महिला के साथ मारपीट कर दी, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी, महिला का कहना है कि एक दुकानदार ने दुकान लगाने को लेकर उसे बेरहमी से पीट दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।