धनौरा: गजरौला के मोहल्ला मायापुरी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम बच्चे को मारी जोरदार टक्कर, परिवार के लोगों ने वीडियो किया वायरल पुलिस को दी सूचना, सोमवार सुबह 7 बजे मोहल्ला मायापुरी निवासी संजीव का भांजा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उस से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया।