धनौरा: मोहल्ला सुभाष नगर में एक युवक ने दूसरे युवक को दिया तमंचा, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में एक युवक दूसरे युवक को तमंचा देते हुए दिखाई दिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सोमवार सुबह 7:30 पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि यह घटना 5,10,2024 समय करीब 5:32 की बताई जा रही है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।