पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव के सार्वजनिक जगह स्टेशन चौक के पास एक व्यक्ति शराब पी रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शराब पीने वाले रामकुमार सांडे को गिरफ्तार किया है और उसके पास से खाली एवं भरी शराब की शीशी को जब्त किया है।