अकलतरा: बुचीहरदी गांव में तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार, समस्या की जानकारी होने पर अकलतरा MLA ने 5 लाख देने की घोषणा की
अकलतरा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बारिश होने पर तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार करने ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता था। शेड नहीं होने पर खुले में ग्रामीण अंतिम संस्कार करते हैं। अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मुक्तिधाम के साथ शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की है।