अकलतरा: अकलतरा में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी की, पहले भी हो चुकी है कई चोरियां, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी घटना
अकलतरा में घर के बाहर में खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। थाना क्षेत्र में पहले कई घरों के ताले टूटे है। साथ ही, बाइक की चोरियां भी हुई हैं, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है।