अकलतरा: घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकलतरा से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 20 जुलाई को घर में अकेली थी, तभी उसी समय आरोपी सुनील बंजारे घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने अकलतरा ले वार्ड नं 16 से आरोपी सुनील बंजारे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।