भरगामा: खजुरी में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने की करीब 10 लाख की चोरी, 2.25 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजुरी वार्ड संख्या 8 में रविवार को अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं 2 लाख 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है