दतिया नगर: दतिया: बाबू आत्महत्या मामले में पत्नी की शिकायत पर CMO सहित तीन पर एफआईआर, प्रताड़ना का आरोप
दतिया नगर पालिका में पदस्थ एक बाबू की आत्महत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक बाबू दिलीप सिंह की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत प प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।