रॉबर्ट्सगंज: श्रम विभाग और एएचटीयू ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, 6 बाल श्रमिकों को किया मुक्त
सोनभद्र में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग और मानव तस्करी रोधी थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गोंड और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में डाला, चोपन और ओबरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया,निरीक्षण के दौरान 6 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।