दयपुर में पॉजीटिव चार्ज संस्था की ओर से टेम्पसन्स एवं पायरोसन्स के सहयोग से ‘वॉक बाय द लेक-2026’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रानी रोड स्थित फतहसागर के स्वयंभू पॉइंट से महाकाल मंदिर तक आयोजित 6 किलोमीटर की दौड़ में शहर के करीब 900 लोगों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उदयपुर की झीलों और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देना रहा। दौड़ के विजेताओं को मेडल, नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पौधे प्रदान किए गए।
संस्था के निदेशक वी.पी. राठी के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन ने अपने दसवें वर्ष में प्रवेश किया।
संस्था की सोनल राठी ने कहा कि ‘वॉक बाय द लेक’ अब लोगों की आदत बनती जा रही है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम से कम एक घंटा देना चाहिए। उन्होंने अगले वर्ष प्रत्येक प्रतिभागी के साथ एक सहयोगी को जोड़ने का प्रयास करने की बात कही, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
महिला वर्ग में विजेता:
🥇 भारती पुरोहित — प्रथम
🥈 रेखा सोलंकी — द्वितीय
🥉 पिंकी कुमारी मीणा — तृतीय
पुरुष वर्ग में विजेता:
🥇 पुष्करलाल मीणा — प्रथम
🥈 जगन्नाथ — द्वितीय
🥉 हिमांशु माली — तृतीय
#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Udaipur #UdaipurNews #WalkByTheLake #WalkByTheLake2026 #UdaipurRun #UdaipurMarathon #6KMRun #FatehSagar #FatehSagarLake #UdaipurLake #HealthAwareness #EnvironmentProtection #EnvironmentalAwareness #Fitness #RunningEvent #UdaipurEvents #RajasthanNews #MewarNews #HealthAndFitness #LakeConservation #PositiveCharge #UdaipurFitness #Running #FitnessEvent #UdaipurBreakingNews #HindiNews #RajasthanNews #PalPalRajasthanNews
Girwa, Udaipur | Sep 21, 2026