मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण अभियान के दौरान हुई मारपीट, दो लोग हुए गिरफ्तार
मुगलसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान बाधा डालने और पत्रकारों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 मई को जीटी रोड पर कार्रवाई के दौरान हुई थी। आज बुधवार दोपहर 12 बजे मामले मे पुलिस द्वारा बताया गया की दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सरकारी काम मे बाधा डालने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।