🔸मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ने नीलकंठ पार्किंग एवं प्रमुख मार्गों के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
---
उज्जैन, 14 नवंबर 2026।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डॉ. नेहा जैन द्वारा आज नीलकंठ बेसमेंट पार्किंग, महाकाल पार्किंग से चौबीस खंबा मार्ग एवं महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
🔸निरीक्षण के दौरान नीलकंठ बेसमेंट पार्किंग का संचालन कर रही एजेंसी को पार्किंग व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थित डैशबोर्ड तैयार करने, संपूर्ण पार्किंग सिस्टम को एकीकृत करने तथा वाहनों के सुगम आवागमन के लिए समुचित व्हीकल मूवमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
🔸महाकाल पार्किंग से चौबीस खंबा मार्ग के निर्माण कार्य के निरीक्षण में पर्याप्त संख्या में मैनपावर उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने एवं तत्काल आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
🔸इसी प्रकार महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी मार्ग के निरीक्षण के दौरान यातायात के सुचारू संचालन हेतु ट्रैफिक मूवमेंट प्लान तैयार करने, उपलब्ध वर्क फ्रंट के अनुसार कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण गति से प्रारंभ करने, डिस्मेंटलिंग सामग्री को तत्काल हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने तथा सड़क के क्रॉस सेक्शन को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीवर लाइन के कार्य की समय-सीमा निर्धारित करने एवं आवश्यक स्थानों पर उचित साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए गए।
🔸मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को पर्याप्त मैनपावर एवं संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी तकनीकी अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
🔸निरीक्षण के दौरान उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रही।
Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Ujjain CM Madhya Pradesh Simhasth2028