मोठ: समथर थाना क्षेत्र में गोशाला में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | Jun 6, 2026 समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में गोशाला के अंदर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान राम खिलोने उर्फ चुखई (50) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।