अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव तीन पीजीएम में पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
अनूपगढ़ के गांव तीन पीजीएम में माता के मंदिर में काम करने वाले पुजारी हजारी राम ने आज पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। पुलिस थाने से आज मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुजारी मानसिक रूप से परेशान था इस कारण से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया।