भीलवाड़ा: काशीपुरी-वाल्मीकि बस्ती का 50 साल पुराना नाला बना मौत का फंदा, जगह-जगह से टूटा नाला, बरसात में बढ़ा हादसों का खतरा
भीलवाड़ा। काशीपुरी और वाल्मीकि बस्ती से होकर गुजरने वाला करीब 50 साल पुराना नाला अब स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। समय के साथ जर्जर हो चुका यह नाला जगह-जगह से टूट गया है, जिससे बरसात के दौरान पानी का तेज बहाव हादसों को न्योता दे रहा है। छीतर मल गेंगट ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी नाले में बह जाने से एक युवक की मौत हुई थी।