भीलवाड़ा: साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा सरकारी पोर्टलों पर लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।उन्होंने अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।