भीलवाड़ा: जिंदल 1 नंबर गेट के पास बाड़े में घुसे 10 फीट लंबे अजगर का वन्यजीव रक्षक ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
पुर थाना क्षेत्र के जिंदल एक नंबर गेट के पास रोड पर पुर निवासी जेठ मल माली के बाड़े में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक 10 फीट का अजगर घुस गया। इससे वहा मौजूद लोग भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत अजगर की सुचना फोन पर भीलवाड़ा वन्य जीव रक्षक टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा