भीलवाड़ा: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में अभियुक्त विशाल दरोगा को 20 वर्ष कारावास और ₹62 हजार जुर्माने से दंडित
भीलवाड़ा। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के संगीन मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी विशाल दरोगा को दोषी ठहराया है। विशिष्ट न्यायाधीश (पॉक्सो-01) बालकृष्ण मिश्र की अदालत ने शुक्रवार को निर्णय पारित करते हुए अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 62 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।