सहारनपुर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, घर के सामने से गरीब की साइकिल उठाकर ले गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात
सहारनपुर के फतेहपुर रोड स्थित रामपाल विहार कॉलोनी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पीर बाबा के सामने वाली गली में घर के बाहर खड़ी साइकिल को एक युवक उठाकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है जिसका वीडियो रविवार दोपहर दो बजे सामने आया है। वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।