*ब्रेकिंग न्यूज: रीवा के संजय गांधी अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा युवक, मची अफरा-तफरी*
रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की 5वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में भगदड़ और दहशत का माहौल निर्मित हो गया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस:
व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से छलांग क्यों लगाई?
यह कोई दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गंभीर कारण?
पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है। जांच और परिजनों के बयानों के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ पाएगी।
#Rewa #SanjayGandhiHospital #RewaNews #BreakingNews #MPNews