जहानाबाद: जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस, कटकर मौत की आशंका
जहानाबाद शहर के नया टोला के समीप रेलवे पटरी पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलने पर रेल थाना एवं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।