बडोनी: टका में युवती की आत्महत्या मामले में बड़ोनी एसडीओपी ने कहा- जांच जारी, पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
Badoni, Datia | May 2, 2026 दतिया जिले के ग्राम टका में युवती की मौत के मामले में बड़ोनी एसडीओपी ने शनिवार शाम 04 बजे जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नवयुवती ने कथित रूप से आत्महत्या की है, ऐसा प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।