गोला: सिकरीगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | Sep 10, 2026 सिकरीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र बृजलाल, निवासी बारीगांव, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की है।