ज़मानिया: गाजीपुर में 6 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म पीड़िता के इलाज और मेडिकल परीक्षण में गंभीर लापरवाही का मामला, सौंपा गया पत्रक
गाजीपुर में बीते 26 मार्च को 6 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म पीड़िता के इलाज और मेडिकल परीक्षण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया था। 26 मार्च को घटना के बाद पीड़िता को पुलिस द्वारा महिला अस्पताल ले जाया गया था जहां बिना इलाज किए उसे ट्रॉमा सेंटर गोराबाजार भेज दिया गया। वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति बताकर वापस लौटा दिया गया।