सरीला: अमूँद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या, पिता बोले- ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर की आत्महत्या
सरीला तहसील के जरिया थाना अंतर्गत अमूंद गांव में 26 वर्षीय एक महिला ने घरेलू झगड़े के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।