बैतूल नगर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 वर्षीय बालक सहित 5 घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैतूल मुलताई में मुलताई-छिंदवाड़ा स्क्वेयर मार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे, जो अम्बा माली क्षेत्र से मुलताई की ओर आ रहे थे।