Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

जमीन और Family Dispute की शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, SP ने दिए Action के निर्देश

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

MORE NEWS

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आपस में टकराईं, बलेनो पलटी

सिंगरौली :जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का एक-दूसरे के वाहन पर ध्यान नहीं गया और दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी कार को उठाकर सड़क किनारे कराया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों समेत सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आपस में टकराईं, बलेनो पलटी सिंगरौली :जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का एक-दूसरे के वाहन पर ध्यान नहीं गया और दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी कार को उठाकर सड़क किनारे कराया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों समेत सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

Camper में क्षमता से ज्यादा सवारी, Transport Department की Checking पर उठे सवाल

Camper में क्षमता से ज्यादा सवारी, Transport Department की Checking पर उठे सवाल

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

“सृजन संवाद” में Students को मिला Police का Close Experience, Cyber Crime पर Awareness

“सृजन संवाद” में Students को मिला Police का Close Experience, Cyber Crime पर Awareness

Singrauli, Singrauli | Aug 13, 2026

सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल

सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के  जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के  विधायक  रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक

विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक

मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष  कमलेश शाह  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष  इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य  प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा  लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच  बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया

सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष कमलेश शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया

Singrauli, Singrauli | Aug 12, 2026

जमीन और Family Dispute की शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, SP ने दिए Action के निर्देश - Singrauli News