गुलाना: सलसलाई में निकाली गई भगवान देवनारायण की शोभायात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत
सलसलाई में गुरुवार को भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। शोभायात्रा के दाैरान आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा में शामिल हाथी, ऊंट, घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा नगर के देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। लोगों द्वारा जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।