गुलाना: अकोदिया में दो मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया में परशुराम चाैराहे पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ। मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में प्यारे खां निवासी ग्राम निवालिया घायल हुए। उन्ही की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।