गुलाना: ग्राम बुड़लाय में आयोजित हुआ निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मलेन, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी हुए शामिल
अकोदिया क्षेत्र के ग्राम बुड़लाय में सोमवार को गायत्री परिवार ने निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 48 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया।गायत्री परिवार के अंबाराम राजगुरू ने विवाह की रस्में कराई।