गुलाना: ग्राम मदाना में आयोजित हुई भारतीय किसान संघ की बैठक, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा
गुलाना तहसील के ग्राम मदाना में बुधवार को भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री सवाई सिंह सिसोदिया ने किया।