शाजापुर: मक्सी में पूर्व दिग्विजय सिंह एक किलोमीटर पैदल चलकर रेस्ट हाउस पहुंचे, लगी लोगों की भीड़
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मक्सी पहुंचे। वह यहां करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर रेस्ट हाउस पहुंचे।इस दाैरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन और कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ रहे। उल्लेखनीय है कि मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें गोलियां चली थी और पथराव भी हुआ था। विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हुई।